फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन का आदेश, आज नहीं खुलेगी मंडी

विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी में कोरोना संक्रमित रोगी लगातार मिलने पर जिला प्रशासन के आदेश पर एहतियातन रविवार को मंडी बंद रहेगी। थोक सब्जी एवं फल मंडी को कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ कैसे संचालित किया जाए, इसको लेकर रविवार को बैठक में तय किया जाएगा। मंडी बंद करने के आदेश डीएम ने देर रात जारी किए।
विज्ञापन

मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि रविवार को मंडी बंद करने का फैसला जिला प्रशासन के निर्देश पर लिया गया है। बताया कि हल्द्वानी की सबसे बड़ी मंडी में दूसरे प्रांतों से भी काफी संख्या में व्यापारी आते हैं। लोगों का आवागमन होने से कोरोना संक्रमण से बचाव चुनौती बना हुआ है। उन्होंने बताया कि रविवार को थोक मंडी में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा।
दोपहर बाद एक बजे से सब्जी एवं गल्ला मंडी की गाड़ियां पहाड़ के लिए लोडिंग होंगी।
उन्होंने बताया कि रविवार को प्रशासन के साथ बैठक कर इस बारे में रणनीति तैयार की जाएगी। मंडी सचिव विश्वविजय सिंह देव ने बताया कि डीएम के आदेशानुसार रविवार को मंडी बंद करने के संबंध में मंडी के सभी व्यापारियों को सूचित कर दिया है। मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं गल्ला व्यवसायी तरुण बंसल ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन के सहयोग से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें