हल्द्वानी में रामपुर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे राजीव गुप्ता और ग्राम विकास अधिकारी सौरभ बिष्ट की मौत हो गई, जबकि राजीव के बहनोई गंभीर घायल हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित रम्पुरा निवासी राजीव गुप्ता (29) की सोमवार रात करीब सात बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा हल्द्वानी के रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास हुआ। राजीव हल्द्वानी से अपनी भांजी भावना की शादी का कार्ड बांटकर अपने बहनोई प्रेम शंकर के साथ घर लौट रहे थे। प्रेम शंकर गंभीर रूप से घायल हैं और एसटीएच में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हादसा दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत से हुआ। दूसरी बाइक पर भी दो लोग सवार थे। उसके चालक कालाढूंगी वार्ड 6 निवासी सौरभ बिष्ट (29) की भी मौके पर ही मौत हो गई। सौरभ पेशे से ग्राम विकास अधिकारी थे। मृतक राजीव गुप्ता के परिजन सूचना पर एसटीएच पहुंचे। परिजनों के अनुसार राजीव की भांजी भावना की आगामी 15 नवंबर को शादी होनी है।