फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: मंडी में कुत्तों ने नीलगाय को दौड़ाया, भागने के दौरान टूटा पैर; वन विभाग ने ऐसे किया रेस्क्यू

Mon, 02 Nov 2026 05:19 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी नवीन मंडी में भटकी नीलगाय का कुत्तों के पीछा करने से भागने में पैर टूट गया, वन विभाग ने रेस्क्यू कर उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
नीलगाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगल से भटककर एक नीलगाय सोमवार सुबह हल्द्वानी की नवीन मंडी में आ पहुंची। मंडी में कुत्तों के पीछा करने से बचने के लिए भागदौड़ के दौरान नीलगाय का पिछला पैर टूट गया, लेकिन वह फिर भी मंडी परिसर में इधर-उधर दौड़ती रही। इस दौरान मंडी कर्मियों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

विज्ञापन


लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन्य जीव को रेस्क्यू कर लिया गया। नीलगाय के जख्मी होने के चलते उसका उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे पुनः जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें