हल्द्वानी में एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मेरठ निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
हल्द्वानी शहर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर हल्द्वानी पुलिस ने मेरठ निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले अपनी पहचान छिपाकर पीड़िता से दोस्ती की। इसके बाद शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने धर्म बदलने का वादा किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके मोबाइल से चैट, फोटो और वीडियो भी डिलीट कर दिए।