फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, पेड़ से लटका मिला, मॉर्निंग वॉक करते लोगों ने देखकर पुलिस को बुलाया

Tue, 18 Feb 2025 12:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल

सार

विकास भवन भीमताल के पास मंगलवार की सुबह छह बजे एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
वीरेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास भवन भीमताल के पास मंगलवार की सुबह छह बजे एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने युवक का शव लटका हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


शव की जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त वीरेंद्र (21) पुत्र पप्पू निवासी रहपुरा घनश्याम बरेली के रूप में हुई है। शव के पास से एक बाइक भी मिली है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। साथ ही मृतक के परिजनों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें