फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: धारी–ओखलकांडा में आदमखोर तेंदुए का आतंक, तीन महिलाओं की मौत से दहशत

Tue, 13 Jan 2026 10:30 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

धारी और ओखलकांडा ब्लॉक में 15 दिन के भीतर तेंदुए के हमलों में तीन महिलाओं की मौत के बाद भी आदमखोर तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से बाहर है जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
धारी क्षेत्र में वन विभाग की ओर से लगाया गया पिंजरा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धारी और ओखलकांडा ब्लॉक में 15 दिन के भीतर तेंदुए के हमले में तीन महिलाओं की मौत तद बाद भी वन विभाग बेबस बना हुआ है। आदमखोर की दहाड़ से ग्राम पंचायत दीनी तल्ली, चमोली और कुलौरी की पांच हजार से अधिक आबादी की नींद उड़ी हुई है। ग्रामीण आदमखोर के ढेर होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुलोरी के तोक खुटियाखाल में गंगा देवी को मौत के घाट उतारने वाला आदमखोर तेंदुआ 24 घंटे बाद भी वन विभाग की पकड़ में नहीं आ पाया है। वन विभाग के कर्मी तेंदुए को ट्रैक्यूलाइज करने के लिए रात भर उसी जगह पर तैनात रहे लेकिन आदमखोर वहां नहीं पहुंचा। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए हैं।

डीएफओ आकाश गंगवार के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में नजर बनाए हुए है। धारी एसडीएम अंशुल भट्ट ने कहा कि कि वन विभाग से आदमखोर को पकड़ने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें