फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम बना रही कंपनी ही बनाएगी आईएसबीटी

Wed, 12 Oct 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
isbt - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौला पार बनने वाले आईएसबीटी के 14 अक्तूबर के शिलान्यास की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शिलान्यास को पहुंच रहे हैं, ऐसे में कुमाऊं कमिश्नर की प्रस्तावित मीटिंग को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


कुमाऊं में परिवहन विभाग की आईएसबीटी सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। करीब दस साल से परिवहन विभाग  गौला पार में वन भूमि हस्तांतरण आदि को लेकर दौड़ भाग कर रहा था। वन भूमि मिलने के बाद करीब अस्सी करोड़ की डीपीआर को तैयार किया गया।

लंबे इंतजार के बाद अब शिलान्यास की तारीख तय हो सकी है। बताया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को तैयार कर रही संस्था को ही आईएसबीटी निर्माण का काम सौंपा गया है। शिलान्यास कार्यक्रम करीब पांच बजे रखा गया है, जिसमें मुख्यमंत्री पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, 14 की सुबह ही कुमाऊं कमिश्नर की बहु विभागीय समीक्षा मीटिंग नैनीताल में रखी गई थी, बताया जाता है कि सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए फिलहाल इसे टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें