फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेड्यूल बनाकर पढ़े, कामयाबी जरूर मिलेगी

विज्ञापन
जीजीआईसी में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग क्लासेस के शुभारंभ अवसर पर मौजूद परीक्?
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को कालाढूंगी रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में नि:शुल्क कक्षाओं की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को टाइमटेबल बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए। नि:शुल्क कक्षाएं 10वीं और 12वीं के कमजोर विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक साबित होंगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कार्यरत माध्यमिक शिक्षकों के एकेडमिक सेल की ओर से इंटर के छात्रों को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और हाईस्कूल में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान विषय पढ़ाए जाएंगे। एकेडमिक सेल के समन्वयक डॉ. गोकुल सिंह मर्तोलिया ने बताया कि नि:शुल्क कक्षा के लिए 150 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। छूटे छात्रों का पंजीकरण आज सुबह साढ़े नौ बजे कराया जाएगा।
मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने नौ जनवरी तक चलने वाली नि:शुल्क कक्षाओं में प्रत्येक दिन शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं के लिए भोजन की व्यवस्था नगर निगम की ओर से करने की घोषणा की। द्वितीय सत्र में साइकोलाजिस्ट डॉ. विनीता कपूर ने परीक्षा के दौरान घबराहट, स्ट्रेस, टेंशन, मानसिक दबाव से निपटने के समाधान बताए। संचालन अमर सिंह बिष्ट तथा डॉ. उमा जोशी ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विनोद जोशी, सोनू मेहता, डॉ. प्रीति मजगाई, गोपाल गुणवंत, जानकी अधिकारी, रश्मि पांडे, गौरीशंकर कांडपाल, शंभू साह, धीरेंद्र मिश्रा, हेम त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें