फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: पंजाब एंड सिंध बैंक के 35 खाते जांच के घेरे में, एक पर मुकदमा

Sun, 30 Aug 2026 12:53 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर

सार

रामनगर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा के 35 खातों में साइबर ठगी से जुड़े लेन-देन का मामला सामने आया है। 129 शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने सभी खाते फ्रीज कर एक खाताधारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब एंड सिंध बैंक की रामनगर शाखा में साइबर ठगी से जुड़े बैंक खातों का बड़ा मामला सामने आया है। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर बैंक के 35 खातों के संबंध में साइबर ठगी से संबंधित 129 शिकायतें दर्ज हुई हैं। पुलिस ने सभी खातों को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। एक खाताधारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

बीते दिनों साइबर सेल नैनीताल ने पंजाब एंड सिंध बैंक की रामनगर शाखा में संचालित पैंतीस खातों को संदिग्ध बताया। इनमें पीरूमदारा और मालधन क्षेत्र के खाताधारक शामिल हैं। जांच के दौरान बीते एक साल में इन खातों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों से शिकायतें दर्ज की गई हैं। इन सभी खातों में लाखों रुपये की ठगी की राशि आने का पता चला है। इन खातों में कुल कितनी ठगी की राशि पहुंची है। इसका पता लगाया जा रहा है।

कोतवाल सुशील कुमार के मुताबिक पुलिस की जांच में एक ही संदिग्ध खाताधारक के खिलाफ करीब 11 शिकायतें मिली हैं। जांच में बैंक खाता संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने खाताधारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अन्य 34 खाताधारकों और बैंक मैनेजर की भूमिका को भी संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जनवरी से बंद है खातों में लेन-देन

साइबर सेल के एनसीआरपी में शिकायतें मिलते ही संबंधित बैंक को इसकी जानकारी दी गई थी। सूचना मिलते ही बैंक की ओर से सभी खातों को फ्रीज कर लेन-देन की प्रक्रिया को पूरी तरह बंद कर दिया था। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फर्जी अकाउंट होने की आंशका

पूरे मामले में बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस एक संदिग्ध खाताधारक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है, उस व्यक्ति को धनराशि के विषय में जानकारी ही नहीं मिली है। साथ ही 35 बैंक खातों में करंट अकाउंट भी बनाए गए हैं। क्या इन खातों को बनाने के लिए मानक पूरे किए गए हैं या फर्जी तरीके से अकाउंट बनाए गए हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।


ठगी के मामले में सभी 35 खातों के लेन-देन को फ्रीज कर दिया है। एक खाताधारक के खिलाफ 318 (4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अन्य खातों और बैंक मैनेजर भी भूमिका संदिग्ध मिली है। मामले की जांच की जा रही है। - सुशील कुमार, कोतवाल, रामनगर

पूरे जिले में करीब 100 म्यूल खाते मिलने की बात सामने आई थी। सभी थानाें को उनकी सूचियां भेज दी गई हैं। रामनगर के बाद अन्य थानों में भी जल्द प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी होगी। - मीनू गौतम, सीओ साइबर, नैनीताल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें