नैनीताल/भवाली। महिला कांग्रेस ने सोमवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर गोष्ठी की। अयारपाटा में कांग्रेस की नगर अध्यक्षा डॉ. भावना भट्ट के आवास पर हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला सशक्तीकरण, बढ़ते महिला अपराध, संगठन की मजबूती पर विचार रखे।
वक्ताओं ने पालिकाध्यक्ष डाॅ. सरस्वती खेतवाल के नेतृत्व में नंदा देवी मेले में हुई सफाई की अभिनव पहल के लिए उन्हें शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। डॉ.भावना ने कहा कि अंकिता भंडारी को अब तक पूरा न्याय नहीं मिल पाया है। यहां आशा भट्ट, लता, सुनीता आर्य, गीता मंडल, देवकी आदि रही। उधर, भवाली में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। ग्राम पंचायत तिरछाखेत में हुई जनसभा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। यहां धनी दुम्का, लक्ष्मी नेगी, सुनीता साही, माया पंत, तुलसी बिष्ट, प्रेमा पांडे, जया कपिल, सुनीता बिष्ट, प्रेमा पांडे, भावना रावत आदि मौजूद रहीं। संवाद