इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी व बेटी और दोस्तों के साथ एक ऑडी व पांच फॉर्च्यूनर में सवार होकर नैनीताल के लिए रवाना हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर को उनकी पत्नी साक्षी धोनी का जन्मदिन है और उनके इस खास दिन को ही सेलिब्रेट करने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान यहां आए हैं। वहीं साक्षी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिस पर लिखा है बर्थडे वीक।
साक्षी का इंस्टाग्राम पोस्ट
- फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट कर्मियों के अनुसार, यह सभी लोग छुट्टियां मनाने के लिए उत्तराखंड के कुमाऊं पहुंचे हैं। 20 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट से ही इन सभी लोगों का दिल्ली जाने का टिकट बुक है। उन्होंने बताया कि इस दौरान धोनी अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा भी जाएंगे। साथ ही भीमताल व रामगढ़ जाने का भी उनका कार्यक्रम है।