फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय खाय से शुरू हुआ महापर्व छठ

विज्ञापन
हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित छठ पूजा स्थल पर वेदियों में किया गया रंग रोगन। संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू हो गया है। व्रती महिलाओं ने सुबह स्नान आदि के बाद नए वस्त्र धारण कर भगवान सूर्य की उपासना की। लौकी, चने की दाल और भात खाकर महिलाओं ने दिन में एक बार भोजन किया। अब उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक वह निर्जल व्रत करेंगी।
विज्ञापन

छठ पूजा समिति के महामंत्री मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि नहाय खाय से छठ पूजा का शुभारंभ हुआ। सुशीला तिवारी स्थित घाट और तीन पानी घाट पर छठ पूजा हुई। व्रत रखने वाली महिलाओं ने चने की दाल, लौकी सब्जी और चावल का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के व्रत की शुरुआत की। यह आस्था और परिवार की उन्नति का पर्व है। इसमें परिवार के सभी सदस्य शामिल रहते हैं। शनिवार को खरना होगा। इस दिन मीठा भोजन किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें