फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मार्च में नैनीझील से निकाली जाएंगी मांगुर मछली

Sat, 14 Feb 2026 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीझील में मौजूद मांगुर मछली झील की अन्य मछलियों के लिए खतरा बनी हुई है। जिला विकास प्राधिकरण और पंतनगर विवि के बीच फिर हुए करार के बाद मांगुर मछली को निकालने की उम्मीद जगी है। संभवत: मार्च माह में इन्हें निकाले जाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


मांगुर मछली अपने स्वभाव के तहत अन्य मछलियों को खा जाती है। ऐसे में यह किसी भी झील के पारिस्थितिकी तंत्र के लिए खतरनाक है। नैनीझील में भी कई बार मांगुर मछली देखी जाती है जिन्हें त्वरित बाहर निकाल लिया जाता है। इधर बीते वर्ष जून में झील में मांगुर मछलियां देखी गई थी। डीडीए व पंतनगर विवि के बीच अनुबंध खत्म होने से मछलियों को नहीं निकाला जा सका। पंतनगर विवि के डॉ. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि आगामी दो वर्ष के लिए करार हुआ है। मार्च में मांगुर समेत अन्य निष्प्रयोज्य गंबूसिया, बिग हेड आदि मछलियों को निकाला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें