रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में अलग-अलग हादसों में तीन की मौत के मामले में एसडीएम मजिस्ट्रेटी जांच करेंगे। घटनाओं के बारे में कोई भी व्यक्ति एसडीएम के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि 16 फरवरी 2020 को काशीपुर मार्ग पर चिल्किया पावर हाउस के पास कार-टेंपो की टक्कर में अकरम और नसीम जहां निवासी ग्राम टांडा मल्लू की मृत्यु हो गई थी। 13 सितंबर 2019 को सीतावनी मार्ग पर बागझाला के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जगदीश चंद्र की मृत्यु हो गई थी। सात अक्तूबर 2020 को इनोवा और स्कूटी की टक्कर हो गई थी। इसमें गौतम कश्यप की मृत्यु हो गई थी।