फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से मकान और सामान जलकर राख

विज्ञापन
महेशखान के जंगल में लगी आग बुझाती एनडीआरएफ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल/ज्योलीकोट/भवाली। रामगढ़ ब्लॉक के ग्राम हरिनगर नथुवाखान में बुधवार शाम गणेश आर्या के मकान में आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग से किसान को लाखों का नुकसान हुआ है। पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, रामगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। आग लगने से ईश्वरी राम, नंदलाल, प्रेमराम, दीप चंद्र, दिनेश चंद्र, दयाल राम, भुवन चंद्र के बगीचों को नुकसान पहुंचा है। पटवारी आशा सक्सेना ने निरीक्षण कर आग से नुकसान की जानकारी ली। उधर, ज्योलीकोट में मनोरा रेंज के ग्राम चोपड़ा के जंगल बुधवार रात से धधकते रहे। एनडीआरएफ और वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी रहीं। वहीं, दो गांव में आग लगने की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ टीम रवाना हो गई। एनडीआरएफ इंस्पेक्टर मयंक कुमार ने बताया कि देर शाम तक दो गांव में आग बुझाई ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें