फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट में मैगी का आपूर्ति बंद

Fri, 05 Jun 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तराखंड में भी नेस्ले की मैगी की बिक्री प्रतिबंधित होने के बाद मैगी का बाजार पूरी तरह ठप हो गया है। कंपनी के होलसेल कारोबारी ने बाजार में मैगी की सप्लाई बंद कर दी है। होलसेल और रिटेल कारोबारियों का करोड़ों का माल डंप हो गया है। मैगी के अलावा नेस्ले के मैगी मसाला (सब्जी मसाला) और कैचअप का मार्केट भी प्रभावित हो गया है। अकेले हल्द्वानी शहर में प्रतिमाह मैगी की औसतन तीन लाख 84 हजार पैकेट की सेल थी।
विज्ञापन


मैगी के होलसेल कारोबारी नत्थू अग्रवाल के मुताबिक बाजार में सप्लाई बंद कर दी है। अकेले हल्द्वानी में 250 रिटेल कारोबारियों के माध्यम से प्रतिमाह तीन लाख 84 हजार मैगी के पैकेट बिकते हैं। इसकी कीमत करीब 45 लाख रुपये है। मैगी की बिक्री ठप होने से करोड़ों का माल डंप है। कंपनी अधिकारी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें