फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चार्टन लॉज भूस्खलन क्षेत्र के उपचार के लिए नैनीताल पहुंची मशीनें

Mon, 13 Jul 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल के चार्टन लॉज भूस्खलन क्षेत्र के स्थायी उपचार के लिए मशीनें नैनीताल पहुंच गई हैं। कार्यदायी संस्था एमएफबी जियोटेक प्राइवेट लिमिटेड कार्य कर रही है।
विज्ञापन

तीन वर्ष पूर्व सितंबर 2023 में चार्टन लॉज क्षेत्र में हुए भूस्खलन से आवासीय भवन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। वहीं खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने 22 भवनों में रहने वाले 24 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया था। तत्काल राहत के तौर पर पहाड़ी पर जीआई बैग की अस्थायी सुरक्षा दीवार बनाई गई थी लेकिन स्थायी उपचार का इंतजार बना हुआ था। इसके बाद उत्तराखंड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर (यूएलएमएमसी) ने क्षेत्र का विस्तृत भू-वैज्ञानिक और स्थलीय सर्वे कर लगभग 6.99 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की। शासन स्तर पर प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सिंचाई विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया। सिंचाई विभाग ने कार्य का जिम्मा गुरुग्राम की एमएफबी जियोटेक कंपनी को दिया है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ललित मोहन कश्यप ने बताया कि कंपनी की ओर से साइड विजिट कर ली गई है। कार्य के लिए मशीनें भी नैनीताल आ गई हैं। सोमवार की रात तक मशीनों को साइट तक पहुंचाया जाएगा, जिसके बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें