फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम मानदेय पर भड़कीं भोजनमाताएं, बुद्ध पार्क में दिया धरना

विज्ञापन
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुद्धपार्क में धरना प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम में ज्ञापन देने के ल? - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रगतिशील भोजन माता संगठन के बैनर तले भोजन माताओं ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर श्रम सचिव को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन भी किया। सभा में महामंत्री रजनी जोशी ने कहा भोजन माताएं 19 साल से विद्यालयों में खाना बनाना साफ-सफाई और बागवानी का काम कर रही हैं। उनसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से ज्यादा काम लिया जाता है, लेकिन मानदेय के नाम पर केवल दो हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाता है।
विज्ञापन

हेमा तिवारी ने कहा बीती एक जनवरी को शिक्षा निदेशक ने भोजन माताओं को मानदेय पांच हजार रुपये करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था, जिसे लागू नहीं किया गया है। चंपा गिनवाल ने कहा कि स्कूलों को निर्देश दिए कि भोजन माताओं से फुलवारी और सब्जी लगवाई जाए, जबकि भोजन माताओं ने पहले ही स्कूल में साग सब्जी और फुलवारी की है। सब्जी लगवाने के नाम पर भोजन माताओं का उत्पीड़न हो रहा है और कुछ मिड डे मील प्रभारी उनसे कई जगह पर दो बीघे जमीन पर खेती करवा रहे हैं और मना करने पर स्कूल से निकालने की धमकी दे रहे हैं। इस दौरान धना देवी, अनिता, पार्वती, मुन्नी, नन्दी, सीमा, विमला, ममता बिरखानी, दीपा उप्रेती, तारा देवी, कुसुम देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें