फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस रीडर सॉफ्टवेयर पकड़ेगा मुन्नाभाइयों को, कैमरों की निगरानी में होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की एक नवंबर को प्रस्तावित पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहली बार यह परीक्षा कैमरों की निगरानी में होगी। साथ ही फेस रीडर सॉफ्टवेयर की व्यवस्था की गई है। सॉफ्टवेयर से फेस रीड होने के बाद ही अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अनुसार कुमाऊंभर में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा पांच सेंटरों पर आयोजित की जानी है। इस परीक्षा के लिए 3709 अभ्यर्थियों के आवेदन आए थे। इनमें से 3415 अभ्यर्थी दस्तावेजों की जांच के बाद अर्ह पाए गए। इस साल पांच सेंटरों पर परीक्षा के दौरान पारदर्शिता के लिए तमाम उपाय किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ ही फेस रीडर लगाया जाएगा। फेस रीडर से यह पता लगाया जाएगा कि परीक्षार्थी द्वारा इस प्रवेश परीक्षा में आवेदन किया गया है या नहीं। साथ ही यह पता लगाना भी आसान होगा कि जिस परीक्षार्थी ने आवेदन किया है वही परीक्षा दे रहा है या फिर दूसरा अभ्यर्थी पेपर देने पहुंचा है।
पीएचडी के परीक्षार्थियों का ब्योरा
केंद्र संख्या
डीएसबी परिसर नैनीताल - 666
एसएसजे अल्मोड़ा - 473
एलएसएम पिथौरागढ़ - 252
एमबीपीजी हल्द्वानी - 1018
आम्रपाली संस्थान हल्द्वानी - 1005
विवि की वेबसाइट से निकालें प्रवेश पत्र
नैनीताल। डीआईसी निदेशक एवं कॉर्डिनेटर प्रवेश परीक्षा प्रो. संजय पंत ने बताया कि परीक्षार्थी विवि की वेबसाइट www.kunainital.ac.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। कहा कि अभ्यर्थी को अन्य किसी माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोविड 19 को देखते हुए सभी सेंटरों पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार की गाइडलाइन के तहत परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
- प्रो. एनके जोशी, कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय
इस वर्ष पीएचडी की प्रवेश परीक्षाएं फेस रीडर और कैमरे की निगरानी में करने की कवायद की जा रही है। इस संबंध में विश्वविद्यालय विचार विमर्श कर रहा है।
- प्रो. संजय पंत, डीआईसी निदेशक कुमाऊं विश्वविद्यालय
कुल 28 विषयों के लिए 330 सीटें उपलब्ध है। इसके लिए 3415 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए पांच सेंटरों में परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन

- प्रो. ललित तिवारी, शोध निदेशक एवं प्रचार, कुमाऊं विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें