फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ को हराकर जालंधर फाइनल में

Thu, 23 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
ट्रेड्स कप हॉकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला प्रायोजित 94वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। इसमें जालंधर ने लखनऊ को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। अब शुक्रवार को जालंधर और महाराष्ट्र के बीच फाइनल मैच शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। 
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में जालंधर ने लखनऊ को कड़े मुकाबले में 1-0 से हराया। खेल शुरू होते ही दोनों ही टीमों ने गोल दागने के लिए पूरी कोशिश शुरू की। पहले हाफ में आखिर जालंधर की ओर से 28वें मिनट में धीरज सिंह ने गोल किया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों का एक बार फिर जुझारू खेल देखने को मिला और अंतिम तक बढ़िया डिफैंस के चलते कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस प्रकार जालंधर 1-0 से मैच जीतकर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा। अंपायर मंजुल प्रकाश सनवाल, दीपक जोशी, अमित कुमार व ललित साह थे।

तकनीकी समिति में दीपक साह  व रोहित साह जबकि तकनीकी निदेशक अहमद सिद्दीकी थे। मैच का आंखों देखा हाल मनोज कुमार ने सुनाया। जिला क्रीड़ा संघ के महासचिव अजय साह व आयोजक सचिव चंद्र लाल साह ने बताया कि शुक्रवार को शाम 4:30 बजे से फाइनल मैच जालंधर और महाराष्ट्र के बीच खेला जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें