फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी के दाम 27 रुपये 50 पैसे घटे

Wed, 02 Sep 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एलपीजी के दामों में लगातार हो रही कमी से गृहणियों ने राहत की सांस ली है। गृहणियों को घर का बजट बनाने में कुछ राहत मिलेगी। एलपीजी सिलेंडर में 27 रुपये 50 पैसे कम हुए हैं।
विज्ञापन


ये राहत डीबीटीएल योजना से न जुड़ने वाले उपभोक्ताओं कोे मिलेगी, जबकि कामर्शियल गैस सिलेंडर में 44 रुपये कम हुए हैं। इंडेन के प्रबंधक गोपाल बिष्ट ने बताया कि कामर्शियल गैस के हल्द्वानी में 491 और काठगोदाम में 200 उपभोक्ता हैं।

कामर्शियल सिलेंडर 31 अगस्त तक 1170 रुपये था जबकि एक सितंबर से कीमत 1126 रुपये हो गई है। नान डीबीटीएल के हल्द्वानी में 475 और काठगोदाम में 160 उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन


 नान डीबीटीएल उपभोक्ताओं को अभी तक एक सिलेंडर के लिए 635 रुपये देने पड़ रहे थे। अब एक सिलेंडर की कीमत 607 रुपये 50 पैसे होगी। डीबीटीएल योजना से जुड़े हल्द्वानी में 37 हजार तो काठगोदाम में 13 हजार उपभोक्ता हैं।

 इनको अभी तक एक सिलेंडर के लिए 626 रुपये देने पड़ रहे थे अब 600 रुपये देने होंगे। डीबीटीएल वाले उपभोक्ताओं के खाते में 161 रुपये 64 पैसे की सब्सिडी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें