लालकुआं। बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के रथ को खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
रथ यात्रा गांव बिंदुखत्ता शास्त्रीनगर से शुरू हुई जो करीब 12 किलोमीटर के निर्धारित मार्ग से होकर निकली। आयोजकों ने बताया कि भगवान जगन्नाथ पुरी की पावन परंपरा की तर्ज पर निकाली गई यह रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनुपम संगम रही। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान के दर्शन किए और रथ खींचकर सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा में पर समिति अध्यक्ष बलवंत सम्भल समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।