फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपीनगर और चौधरी कालोनी में ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से पेयजल संकट

विज्ञापन
चौधरी कॉलोनी में टैंकर से पानी लेते लोग। विज्ञप्ति
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला नदी में भारी मात्रा में सिल्ट आने और नलकूपों के खराब होने से शहर की 30 हजार की आबादी पेयजल के लिए तरस गई है। लोगों को टैंकरों से भी पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाया। कुछ लोगों ने निजी टैकरों से पानी खरीदकर व्यवस्था की जबकि अधिकांश लोग पेयजल के लिए दर-दर भटकते रहे। जलसंस्थान के टैंकरों से भी लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पाया। जलसंस्थान प्रभावितों को पेयजल उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को टीपीनगर और चौधरी कॉलोनी के ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गई। नीलांचल कॉलोनी फार्म नंबर तीन और डहरिया में भी दो दिन से हाई वोल्टेज की वजह से ट्यूबेवलों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इन चार नलकूपों से जुड़ी 30 हजार की आबादी दिनभर पेयजल के लिए परेशान रही। जलसंस्थान टैंकरों से इन इलाकों में पानी बांटा तो गया लेकिन लोगों को एक दो बाल्टी ही पानी मिल पाया।
हल्द्वानी शहर में लगातार ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के मामले सामने आ रहे हैं। हाईवोल्टेज के चलते भी ट्यूबवेल काम नहीं कर रहे हैं। चौधरी कॉलोनी का ट्यूबवेल एक माह के भीतर दूसरी बार खराब हो गया है जबकि टीपीनगर में भी छह माह बाद ट्यूबवेल फिर से खराब हो गया है। इस कारण टीपीनगर, रामपुर रोड, गणपति विहार, जोशी विहार, गणपति विहार, आम का बगीचा आदि इलाकों में पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल के प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, राजकुमार सिंह नेगी, दया किशन शर्मा ने जल संस्थान के मुख्य अभियंता से उच्च क्वालिटी की गुणवत्तायुक्त मोटर लगाने की मांग की है। वार्ड 59 के पार्षद रईस अहमद गुड्डू ने जल संस्थान के अधिकारियों से पानी की समस्या को जल्द हल करने की मांग की है।
जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव का कहना है कि जिन इलाकों में पानी की समस्या है वहां टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। जल्द ही ट्यूबवेल को सुधारने के लिए कार्य किया जा रहा है। पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी।
हल्द्वानी। एक ओर जहां लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। दूसरी ओर बरेली रोड में नागपाल टावर के पास पेयजल लाइन लीक होने से हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है। तीन जगह पाइपलाइन टूटी है। सड़क पर जलभराव हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 15 दिनों से पानी सड़क पर बह रहा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव का कहना है कि जल्द ही पेयजल लाइन ठीक कर दी जाएगी।
15 दिन से पानी बह रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी जलसंस्थान ने कोई ध्यान नहीं दिया। यह पाइप लाइन छह महीने में दूसरी बार टूटी है। सड़क में जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी होती है। - सुरेंद्र पाल सिंह, सरदार क्रोकरी हाउस
कोट
तीन जगह पाइपलाइन टूटने से रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इससे लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा, जिसके चलते लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

- गुरुबचन सिंह, रौनक फास्ट फूड

हल्द्वानी बरेली रोड पर नानक स्वीटस के सामने फटी पेयजल लाइन से बहता पानी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें