हल्द्वानी स्टेडियम में सेना में भर्ती के लिए कोरोना की जांच कराने के लिए लगी युवाओं की लाइन। ?
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। सेना भर्ती के लिए आए युवकों को मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में लंबी कतार लगानी पड़ रही है। उन्हें जांच के लिए दो से तीन घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है।
मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में सेना भर्ती के लिए आए युवक कोविड की जांच कराने पहुंच रहे हैं। पर्याप्त इंतजाम और टीम की कमी के कारण यहां लंबी कतार लग रही है। एक दिन में तीन सौ से पांच सौ तक युवा जांच कराने पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी मिनी स्टेडियम में कोरोना जांच के लिए लंबी कतार लगी थी। सुबह जांच के दौरान ही पांच युवक कोविड पॉजिटिव आ गए थे। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले युवा सुबह ही पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी महज एक सिपाही के जिम्मे है। लाइन लगने के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो रहा है। साथ ही कई लोग बिना मास्क ही जांच के लिए लाइन में लग रहे हैं।
जिले में कोविड के 27 नए केस
हल्द्वानी। जिले में सोमवार को कोविड के 27 नए केस आए, जबकि 755 की रिपोर्ट का इंतजार है। सबसे अधिक पॉजिटिव केस हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में आए। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि सोमवार को 5550 लोगों में 2725 ने कोविड का टीका लगवाया। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि 27 केस में सबसे अधिक 15 पॉजिटिव केस हल्द्वानी स्थित मिनी स्टेडियम में आए हैं। राहत कि बात यह है कि सभी केस बिना लक्षण वाले हैं।