फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल झील की सुरक्षा दीवार टूटी

विज्ञापन
भीमताल झील किनारे गिरी सुरक्षा दीवार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। डांठ क्षेत्र में भीमेश्वर मंदिर मार्ग पर सोमवार सुबह झील की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। दीवार के टूटने से डैम को खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने सिंचाई विभाग से मामले का संज्ञान लेने की गुहार लगाई है। समाजसेवी पूरन बृजवासी, दानिश खान, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव, व्यापारी कौशल पांडे ने बताया कि सुरक्षा दीवार सोमवार सुबह झील में समा गई। कहा कि दीवार के टूटने से डैम को भी खतरा हो सकता है। 140 साल केभीमताल डैम की हालत खस्ता हो गई। साथ ही कुछ स्थानों पर डैम की सुरक्षा दीवारों में दरारें और पानी के रिसाव की समस्या भी काफी समय से बनी हुई है। ऐसे में सुरक्षा दीवार गिरना चिंताजनक है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि झील की सुरक्षा दीवार का गिरना चिंता का विषय है। कैड़ा ने सिंचाई अधिकारियों से निरीक्षण कर सुरक्षा दीवार की मरम्मत कराने को कहा। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डीसी पंत ने बताया कि झील की सुरक्षा दीवार की मरम्मत जल्द कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें