फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रोथ सेंटरों से स्थानीय उत्पादों को मिल रहा बढ़ावा : डीएम

विज्ञापन
भीमताल में ग्रोथ सेंटर को लेकर बैठक करते डीएम सविन बंसल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन में डीएम सविन बंसल ने बुधवार को जिले में संचालित ग्रोथ सेंटरों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्रोथ सेंटरों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिल रहा है। साथ ही महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ रही हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिन क्षेत्रों में ग्रोथ सेंटर हैं, वहां के लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की विभिन्न योजनाओं से मदद की जाए। उन्होंने जैविक उत्पादों की मांग पर जोर दिया और उन्हें बढ़ावा देने की बात कही। जिले में 11 ग्रोथ सेंटर हैं। सीडीओ नरेंद्र सिह भंडारी ने अधिकारियों से सेंटरों का मूल्यांकन करने को कहा। इस दौरान महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, सहायक परियोजना निदेशक संगीता आर्या, गिरीश मिश्रा, केसी सती, डॉ. आरके रंजन, सुनील कुमार पंत आदि थे।
इस मौके पर डीएम ने बालश्रम पर भी बात की। उन्होंने चाइल्ड लाइन जिला सलाहकार समिति के साथ बैठक कर बालश्रम रोकने के निर्देश दिए और बच्चों से काम कराने वालों पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही। उन्होंने बच्चों की मदद के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1098 को लेकर भी जागरूकता फैलाने को कहा। यहां विर्मश संस्था से कंचन भंडारी, एसीएमओ डॉ. टीके टम्टा, एजीएम बीएसएनएल एलएम तिवारी, सीईओ केके गुप्ता, प्रोवेशन अधिकारी व्यौमा जैन, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, सीओ विजय थापा, मीनाक्षी कांडपाल, हेमा कबडवाल, नीरज चिलकोटी, संगीता राव, आरपी पंत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें