फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के रिंगौड़ा जोन का नाम बदला, अब इस नाम से होगी ऑनलाइन बुकिंग

Wed, 28 Oct 2020 10:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल

सार

  • रिंगौड़ा जोन का नाम बदलकर किया गर्जिया, एक नवंबर से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • सुबह-शाम 30-30 जिप्सियों से होगी जंगल सफारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) प्रशासन ने रिंगौड़ा पर्यटन जोन का नाम बदलकर गर्जिया जोन कर दिया है। इस नए जोन का प्रवेश द्वार भी गर्जिया से कर दिया गया है। नए जोन के लिए ऑनलाइन बुकिंग पहली नवंबर से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के दबाव को कम करने के लिए सीटीआर प्रशासन ने रिंगौड़ा पर्यटन जोन विकसित किया। इसे सीटीआर के बफर जोन में बनाया गया है। एनटीसीए और चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन से इस नए जोन की अनुमति मिलने के बाद सीटीआर प्रशासन अब 15 नवंबर से इस जोन को शुरू कर रहा है।


यह भी पढ़ें: 15 नवंबर से खुलेगा राजाजी टाइगर रिजर्व, जंगल सफारी के लिए इतना होगा किराया
विज्ञापन


पहले इस जोन का नाम रिंगौड़ा रखा गया था और जोन का गेट भी रिंगौड़ा गांव के आसपास से खोलने पर विचार चल रहा था। रिंगौड़ा के आसपास गेट खोलने से वहां जाम समेत अन्य अव्यवस्थाएं होने की आशंका थी।
विज्ञापन


इसे देखते हुए सीटीआर प्रशासन गर्जिया से नए पर्यटन जोन का गेट खोल रहा है। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि नए पर्यटन जोन गर्जिया की ऑनलाइन बुकिंग एक नवंबर से शुरू की जा रही है। सुबह-शाम की पाली में 30-30 जिप्सियों से जंगल सफारी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें