फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय लोग घरों में, पर्यटक घूम रहे नैनीताल, कोविड नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचनार्थ
विज्ञापन

स्थानीय लोग घरों में, पर्यटक घूम रहे नैनीताल
कोविड नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीताल। नैनीताल में सप्ताह के अंत में कोरोना संक्रमण व कोविड कर्फ्यू के बीच भी पर्यटक बेखौफ टहलते नजर आए। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग कर्फ्यू के दौरान घरों में ही रहे। इधर, कर्फ्यू के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।
रविवार को अवकाश के चलते नैनीताल में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई और कोविड कर्फ्यू के बाद भी पर्यटक खुलेआम झील के किनारे टहलते नजर आए। सुबह से शाम तक मालरोड व मल्लीताल बैंड हाउस में पर्यटक मौज मस्ती करते देखे गए। वहीं मल्लीताल चाट बाजार में भी पर्यटक रेस्टोरेंट से अपना आर्डर लेते दिखाई दिए। मल्लीताल में जब दिन में भी पर्यटक घूमते नजर आए तो पुलिस ने चालानी कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्लीताल कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार को मल्लीताल में महामारी अधिनियम के तहत 40, एमवी एक्ट के तहत 25 व पुलिस एक्ट के तहत दो लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। वहीं तल्लीताल एसओ विजय मेहता ने बताया कि शनिवार व रविवार को महामारी अधिनियम के तहत 150, एमवी एक्ट के तहत 25 व पुलिस एक्ट के तहत 15 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें