फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्थानीय कलाकारों को मंच नहीं मिलने पर पर्यटन अधिकारी से भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। विंटर कार्निवाल में स्थानीय कलाकारों को मंच नहीं मिलने से उनमें गुस्सा है। मामले में कलाकार पर्यटन अधिकारी से भिड़ गए। मामले में अधिकारी ने इन आरापों को निराधार बताया।
विज्ञापन

नाराज कलाकारों ने बुधवार को पर्यटन विभाग व आयोजकों पर उन्हें नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। मंच नहीं मिलने पर एक लोक कलाकार का खेल मैदान में पर्यटन अधिकारी से विवाद हो गया। विवाद के दौरान कलाकार ने पर्यटन अधिकारी से धक्का मुक्की तक कर दी। कलाकार ने हंगामा किया तो पर्यटन अधिकारी कलाकार को बात कराने के लिए ले गए। आधे घंटे तक वार्ता के बाद भी कलाकार को मंच नहीं मिला तो वह बाहर बने मंच पर बिना वाद्य यंत्रों के ही गाता रहा।
स्थानीय कलाकार दीपक सुयाल ने बताया कि राज्य के कलाकारों को मंच देने के बजाय बाहर से एक्टर बुलाए जा रहे हैं। इसी मुद्दे पर उनकी पर्यटन अधिकारी से तकरार हो गई। विनोद कुमार का कहना है कि कार्यक्रम की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं के पास होने के चलते उन्हें मंच नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विंटर कार्निवाल में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया गया है। बजट के तहत ही कलाकारों को बुलाया गया है। अतुल भंडारी, जिला पर्यटन अधिकारी, नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें