हल्द्वानी/रामनगर (नैनीताल)। शराब कारोबारी घाटे के चलते ठेके बंद करने के लिए तैयार हो गए हैं। कारोबारी बृहस्पतिवार को बैठक कर डीएम और आबकारी उपायुक्त को ज्ञापन देंगे।
शराब कारोबारी बाबू राम जायसवाल ने बताया कि आमदनी चौथाई हो गई है, लेकिन सरकार का टैक्स बढ़ता जा रहा है। पहले 25 फीसदी शराब पर मार्जिन मिलती थी लेकिन अब 15 फीसदी हो गई है। इस मामले में कारोबारियों की बैठक बृहस्पतिवार को सरस मार्केट में बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कई जिलों के कारोबारी भाग लेंगे। कारोबारी चाहते हैं कि बिक्री के अनुसार सरकार टैक्स वसूले। कोटा सिस्टम समाप्त किया जाए। रामनगर में शराब कारोबारियों ने 15 मई से शराब की दुकानें बंद करने का निर्णय लिया है। शराब कारोबारी विपिन कांडपाल ने बताया कि दुकान आवंटित करते समय कोई भी अन्य टैक्स लगाने का प्रावधान नहीं बताया गया, लेकिन अचानक कोविड-19 वायरस महामारी टैक्स से लगाने से शराब की बिक्री प्रभावित हो गई है।