फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ से अधिक का जुर्माना भरा लाइसेंस सस्पेंड फिर भी नहीं सुधर रहे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, सीपीयू की अलग-अलग कार्रवाई में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से दो करोड़ 84 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है। सैकड़ों चालकों के लाइसेंस निलंबित हो चुके हैं। इसके बाद भी वाहन स्वामी नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के लिए अप्रैल में पुलिस और जून में परिवहन विभाग को आधुनिक संसाधनों से युक्त इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया था। इस वाहन के आने के बाद से पुलिस ने ओवरस्पीड में 201 और परिवहन विभाग ने 173 वाहनों का चालान किया है। परिवहन अधिकारियों के अनुसार रामपुर रोड पर ओवर स्पीड मामले में सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई है।
679 लाइसेंस निलंबित
हल्द्वानी। परिवहन विभाग ने नैनीताल जिले में मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने, ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग आदि में 679 चालकों के लाइसेंस निलंबित कर चुका है। एआरटीओ गुरदेव सिंह के अनुसार इसमें भी ओवर स्पीड में परिवहन विभाग ने 173 वाहनों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। विभाग की दो टीम नैनीताल जिले में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।
विज्ञापन

हजारों वाहनों का चालान
हल्द्वानी। परिवहन विभाग की टीम ने दस महीने में नियम तोड़ने पर 5814 वाहनों का चालान करने के साथ 560 वाहनों को सीज किए। सीपीयू ने 10 महीने के दौरान 58 हजार 470 वाहनों का चालान किया। सीपीयू प्रभारी हरकेश सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान अनियमितताएं मिलने पर 1288 वाहनों को सीज किया गया। यातायात विभाग ने केवल इंटरसेप्टर मिलने के बाद ही छह महीने में 4403 वाहनों का चालान किया है। यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा के अनुसार पुलिस टीम ने छह महीने में 201 लोगों काओवर स्पीड में चालान किया है। नशे में गाड़ी चलाते समय 11 लोग पकड़े गए।
बरेली रोड पर सबसे ज्यादा ब्लैक स्पाट
परिवहन विभाग के अनुसार नैनीताल जिले में सात ब्लैक स्पाट चिह्नित हैं। इसमें चार बरेली रोड, दो रामनगर-काशीपुर और एक रामपुर रोड पर हैं। रामपुर रोड पर एस मोड पर ब्लैक स्पाट को सुधारने के लिए बोर्ड लगाने, स्पीड ब्रेकर आदि बनाने का काम किया गया है, इसके बाद से कोई दुर्घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें