फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ट्रक से उतरकर खाना खाने जा रहे चालक को कार ने कुचला, मौत

Sun, 25 Oct 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ट्रक से उतरकर खाना खाने जा रहे चालक को कार ने कुचल दिया। उसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 71 वर्षीय रामपाल निवासी मंदरासुमन बिलासपुर पीलीभीत पेशे से ट्रक चालक थे। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उसके भतीजे केशव ने बताया कि चाचा रामपाल 23 अक्तूबर को किच्छा में खाना खाने के लिए ट्रक से उतरकर दुकान पर जा ही रहे थे कि तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें