रामनगर वन प्रभाग की कालाढूंगी रेंज अंतर्गत हनुमान मंदिर के पास हल्द्वानी-कालाढूंगी-रामनगर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, तेंदुए की मौत सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।