फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar News: तेंदुए के बच्चे को कुत्तों ने मार डाला, नोंचकर खा रहे थे शव; सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम

Thu, 16 Jan 2025 04:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज में तेंदुए के शावक को कुत्तों ने मार डाला। तेंदुए के शावक के शव का पोस्टमार्टम कर नष्ट किया गया। वहीं, डीएफओ ने क्षेत्र में सतर्कता बरतने के निर्देश वन कर्मियों को दिए गए है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज में तेंदुए के शावक को कुत्तों ने मार डाला। तेंदुए के शावक के शव का पोस्टमार्टम कर नष्ट किया गया। वहीं, डीएफओ ने क्षेत्र में सतर्कता बरतने के निर्देश वन कर्मियों को दिए गए है।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि बुधवार सुबह जस्सागांजा क्षेत्र में एक तेंदुए का शावक का शव मिला, जिसे कुत्ते नोंचकर खा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेंदुए के शावक के शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को नष्ट किया।

विज्ञापन


दूसरी ओर, डीएफओ ने बताया कि जस्सागांजा क्षेत्र में मादा तेंदुआ अपने शावक के साथ घूम रही है। संभवत: मृत शावक पीछे रह गया होगा, जिसके कुत्तों ने मार डाला है। ऐसे में जस्सागांजा क्षेत्र में ग्रामीणों को सर्तक रहने और मादा तेंदुआ दिखने पर वन कर्मियों को सूचना देने को कहा गया है। वहीं क्षेत्र में वन कर्मियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें