फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: घर में सो रही बुजुर्ग महिला को उठा ले गया तेंदुआ, मौत

Mon, 02 Jun 2025 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नैनीताल। भुजियाघाट क्षेत्र के माेरा गांव में शनिवार रात तेंदुए ने घर में सो रही पुष्पा देवी (70) पर हमला कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ महिला को घर से सौ मीटर दूर तीन खेत नीचे छोड़कर भाग गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इसके बाद परिजन घायल को सुबह तीन बजे हल्द्वानी के एसटीएच लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



ग्रामीणों के अनुसार, मनोरा रेंज के भुजियाघाट क्षेत्र स्थित बल्यूटी ग्राम पंचायत के तोक मोरा में देर रात करीब दस बजे बुजुर्ग पुष्पा देवी अपने घर में सोई थीं। गर्मी के चलते उन्होंने दरवाजा खुला छोड़ दिया था। कुत्तों की तलाश में गांव में पहुंचा तेंदुआ कमरे में सो रही पुष्पा देवी पर झपट पड़ा। वह उन्हें खींचकर घर से सौ मीटर दूर तीन खेत नीचे ले गया। महिला की चीख सुनकर जागे परिजनों ने शोर मचाया और तेंदुए के पीछे भागे। इस पर वह पुष्पा देवी को खेत में छोड़कर भाग गया। तब तक तेंदुआ महिला के गले और पैर पर गहरा घाव कर चुका था।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तत्काल सूचना वन विभाग को दी। इस पर रेंजर मुकुल शर्मा टीम के साथ मोरा गांव पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से देर रात सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के साथ हुई घटना के बाद सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत ने गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।



कोट-



तेंदुए के हमले में महिला की मौत के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है। क्षेत्र में तेंदुए के पंजों के निशान भी पाए गए हैं। दो पिंजरे और आठ ट्रैप कैमरा भी लगा दिए हैं। मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। मृतक महिला के परिवार को मुआवजे के रूप में सोमवार को छह लाख रुपये की राशि दी जाएगी। - चंद्रशेखर जोशी, डीएफओ, नैनीताल।

-





तेंदुए ने घायल किया, पैदल रास्ते ने ले ली जान

नैनीताल। तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रामीण साढ़े तीन किमी. पैदल जंगल के रास्ते सड़क तक ले गए और सुबह अस्पताल लेकर पहुंचे। ग्राम प्रधान हंसी पलड़िया का कहना है कि अगर गांव तक सड़क होती तो घायल महिला को समय से अस्पताल पहुंचाया जा सकता था और उसकी जान बच सकती थी। सड़क नहीं होने के चलते पूर्व में भी अस्पताल ले जाने में देरी के चलते गांव में एक नवजात और एक घायल की जान जा चुकी है। उन्होंने प्रशासन से मोरा गांव तक जल्द से जल्द सड़क पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन

दो क्विंटल के पिंजरे को तीन किमी लेकर गांव पहुंचे वनकर्मी

मोरा गांव में तेंदुए के हमले में महिला की मौत के बाद वन विभाग जाग गया। दो क्विंटल भारी पिंजरे को तीन किलोमीटर पैदल ले जाकर गांव में लगा दिया गया है। विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइजर गन के साथ क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि घटना के बाद से वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है जो तेंदुए की हर गतिविधि पर नजर रख रही है। दावा किया कि जल्द ही हमलावर तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।



फोटो- 01 एनटीएल 04 से 05 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें