फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: टीवी देख रही बुजुर्ग महिला और सैर पर निकले दंपती के कुत्ते पर तेंदुए ने किया हमला

Wed, 29 Jul 2020 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नैनीताल के बेतालघाट ब्लॉक की ग्रामसभा डोबा निवासी बुजुर्ग महिला पर सोमवार रात तेंदुए ने हमला कर दिया। परिजन घायल महिला को मंगलवार सुबह इलाज के सीएचसी गरमपानी लाए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने महिला को छुट्टी दे दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 11 बजे कमला देवी (60) पत्नी स्व. राजेंद्र सिंह निवासी डोबा अपने घर में बैठकर टीवी देख रही थी। घर का दरवाजा खुला था, जिस पर तेंदुए घर में घुसकर कमला देवी पर हमला कर दिया।

महिला के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। तेंदुए के हमले से महिला के शरीर पर पंजों के गहरे निशान हो गए। मंगलवार सुबह परिजन महिला को सीएचसी लाए, जहां डॉक्टरों ने इलाज कर घर भेज दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। सीएचसी के डॉ. यूसुफ ने बताया कि जब सुबह महिला को परिजन अस्पताल लाए तो उनके दायें पैर में गहरा जख्म था। इलाज के बाद बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैर पर निकले दंपति के कुत्ते पर झपटा तेंदुआ

रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के अंतर्गत सुबह की सैर को निकले दंपती के कुत्ते पर तेंदुए ने हमला कर दिया। दंपती के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। कुत्ते को बचाने में महिला भी घायल हो गई। अस्पताल में इलाज के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई।

बुधवार को नए बाईपास पुल के पास सुबह साढ़े छह बजे टेढ़ा रोड कौशल्या पुरी निवासी त्रिलोक जोशी और मंजू जोशी अपने कुत्ते को लेकर सैर पर निकले थे। इसी समय घात लगाए तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते को बचाते हुए मंजू जोशी ने शोर मचाया। इस पर तेंदुआ जंगल में भाग गया। कुत्ते को बचाने में तेंदुए से हुई छीनाझपट्टी में महिला के हाथ और पैरों पर खरोंच आ गई और कुत्ता भी घायल हो गया। महिला का अस्पताल में इलाज किया गया।

दूसरी ओर, रेंजर आनंद रावत ने बताया कि एक हफ्ते से लगातार क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिल रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और सैर को न निकलें। उन्होंने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। साथ ही वन कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें