फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनवाने में विधायक भी हारे

Wed, 24 Aug 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊंचापुल के  लोहरियासाल मल्ला ग्राम पंचायत की देव विहार कालोनी की प्रमुख समस्या सड़क का निर्माण नहीं होना है। कालोनी के जागरूक लोगों ने देव विहार उत्थान समिति का गठन कर कालोनी की समस्याओं की ओर विभागीय अधिकारियों का ध्यान समय-समय पर आकर्षित भी किया है।
विज्ञापन


नया ट्रांसफार्मर लगने से बिजली समस्या का समाधान तो हो गया, लेकिन कालोनी को आज तक पक्की सड़क से नही जोड़ा गया है। अन्य कालोनियों की तरह पेयजल किल्लत भी यहां की बड़ी समस्याओं में शुमार है। क्षेत्रवासियों की सड़क बनवाने में क्षेत्रीय विधायक भी प्रस्ताव भेज-भेजकर हार गए हैं। क्षेत्रवासी आसन्न चुनावों में सड़क को अपना मुद्दा बनाएंगे।

कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के सिरहाने से लगी कालोनी है देव विहार। इस कालोनी की उत्थान समिति अध्यक्ष कैप्टन केएस भाकुनी बताते हैं कि 2004 में मंडी परिषद ने कालोनी में सीसी मार्ग का निर्माण किया। दो-तीन साल में ही यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। दोबारा मंडी समिति से सड़क निर्माण का आग्रह किया। मंडी समिति ने बजट नहीं होने की बात कहकर टाल दिया।
विज्ञापन


चार साल पूर्व विधायक बंशीधर भगत से विधायक निधि से सड़क निर्माण की मांग की। विधायक का स्वीकृति पत्र लेकर ग्राम प्रधान के साथ लोनिवि के तत्कालीन अधिकारियों से मिले। लोनिवि ने प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही, लेकिन आज तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। इसके अलावा एक कालोनी से दूसरी कालोनी को जोड़ने वाला मार्ग नहीं है। गूल पाटकर आंतरिक मार्ग बनाने का प्रयास किया तो कुछ लोगों के विरोध से रुक गया। बच्चों के खेलने को पार्क की समस्या यहां भी है।

देव विहार कालोनी में सड़क का प्रस्ताव एक बार नहीं, बल्कि कई बार लोनिवि के माध्यम से शासन को भेजा चुका है। मेरा काम प्रस्ताव भिजवाना है, जो मैं बराबर भिजवाता रहा हूं। अब फिर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- बंशीधर भगत, विधायक कालाढूंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें