हल्द्वानी में गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित लीजेंड्स लीग क्रिकेट का रोमांच विवादों की भेंट चढ़ गया है। किराया भुगतान के लिए खेल विभाग और आयोजकों के बीच बढ़ती तनातनी के चलते अब हल्द्वानी में आगे के मुकाबले नहीं होंगे। विभाग ने आयोजकों को इस संबंध में पत्र भेज दिया है।
11 से 14 मार्च तक प्रस्तावित टूर्नामेंट को बीते दिनों ही बढ़ाकर 28 मार्च तक किया गया। समय-समय पर भुगतान संबंधी समस्या आने से मैच प्रभावित होते रहे। कई बार स्टेडियम के किराये और अन्य भुगतानों के कारण मैच समय पर नहीं हुए। आयोजकों पर बाउंसर, कर्मचारियों और अन्य स्टाफ के भुगतान में भी आनाकानी करने का आरोप है।
सोमवार को मैच से पहले भुगतान किया गया लेकिन मंगलवार को विवाद इतना बढ़ गया कि खेल विभाग ने मुख्य गेट बंद कर दिया और खिलाड़ियों की बसों को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। लगातार अव्यवस्था और लापरवाही पर खेल विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार के मैचों की अनुमति देने से साफ इन्कार कर दिया है।
मंगलवार तक का भुगतान पूरा, 10 लाख की सिक्योरिटी मनी जमा
हाईमास्ट लाइटों का अतिरिक्त किराया
आयोजन के लिए खेल विभाग ने छह जनरेटर उपलब्ध कराए थे जिनसे प्रतिदिन चार हाईमास्ट लाइटें चलाई जा रही थीं। इन लाइटों के उपयोग का अतिरिक्त किराया आयोजकों को देना होगा।
सिक्योरिटी मनी से कटेगा सफाई खर्च
स्थानीय युवाओं को भी नहीं मिला भुगतान
आयोजन से जुड़े करीब 60 बाउंसर और अन्य कर्मचारी भुगतान न मिलने के कारण बीच में ही काम छोड़कर चले गए। स्थानीय युवाओं को भी काम पर लगाया गया था लेकिन उनका भुगतान भी लंबित है। उन्हें 40 दिन बाद भुगतान का आश्वासन दिया गया है।
स्टेडियम में अब एक भी मैच नहीं होगा। आयोजकों को इसके लिए मना कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से बुकिंग की धनराशि के लिए लगातार आनाकानी हो रही थी जिसके चलते यह निर्णय लिया गया। - राशिका सिद्दीकी, उप निदेशक खेल