फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटडाउन देकर छोड़ दिया करंट, संविदा कर्मी की मौत

Thu, 18 Jun 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत पोल पर फ्यूज जोड़ने चढ़े एक संविदा कर्मी की करंट से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन


ग्राम चंद्रनगर मालधनचौड़ निवासी गजेंद्र कुमार भूरा (35) पुत्र बलवीर चंद्र टम्टा विद्युत विभाग में संविदा के पद पर कार्यरत था। बुधवार को वह विभाग से शटडाउन लेकर गांव की हाईटेंशन 11 हजार लाइन के पोल पर फ्यूज जोड़ने चढ़ गया। तभी अचानक लाइन में करंट आ गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के ईई नितिन गर्खाल ने बताया घटनाक्रम उनके संज्ञान में नही है। उक्त मामला जसपुर क्षेत्र का है। वहीं पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कमलेश भट्ट ने बताया शव का पंचानामा भरकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही विभाग से गलती कैसे हुई इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नही दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें