फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डीएसबी परिसर में अब स्मार्ट तरीके से होगी पढ़ाई

Sun, 23 Aug 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन अब पारंपरिक शिक्षण व्यवस्था को बदलकर आधुनिक तकनीक अपनाने जा रहा है। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देते हुए जल्द ही विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर की कक्षाओं को स्मार्ट बोर्ड से लैस किया जाएगा। इस पहल के बाद छात्र अब ब्लैकबोर्ड की जगह आधुनिक स्क्रीन पर डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत सभी विभागों और क्लासरूम की जरूरतों का आकलन किया जा रहा है। सभी संकाय अध्यक्षों से उनके विभागों में आवश्यक स्मार्ट बोर्ड की संख्या और डिमांड की रिपोर्ट मांगी गई है।
रिपोर्ट मिलते ही बजट आवंटन और बोर्ड लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। क्लासरूम में स्मार्ट बोर्ड लगने से शिक्षकों को ग्राफिक्स, वीडियो और एनीमेशन के जरिए कठिन विषयों को समझाने में मदद मिलेगी, जिससे छात्रों का लर्निंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा।
विज्ञापन

छात्रों की लगातार आ रही मांग और आधुनिक शिक्षा की आवश्यकता को देखते हुए सभी संकायाध्यक्षों से स्मार्ट बोर्ड की डिमांड पूछी गई है। विवि प्रशासन जल्द से जल्द सभी कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड लगाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि छात्रों को बेहतर और डिजिटल शैक्षणिक माहौल मिल सके। - प्रो. रजनीश पांडे, कुलसचिव, कुमाऊं विवि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें