फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चीनी के बढ़ते दामों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सरकार का पुतला फूंका

Sun, 23 Aug 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। चीनी के बढ़ते दामों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। स्टेशन तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है लेकिन सरकार जन समस्याओं को लेकर बेपरवाह बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में चीनी समेत तमाम जरूरी खाद्य पदार्थों व आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं जिससे जनता भारी आर्थिक बोझ तले दबने को मजबूर है।
प्रदर्शन में पूर्व मंत्री हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, प्रमोद कालोनी, शंकर जोशी, रवि शंकर तिवारी, नरेश चौधरी, हेमंत पांडे, अनूप भाटिया, हाजी अयूब अली, मोहन कुड़ाई, गुरदयाल सिंह मेहरा, देवी दत्त पांडे, सईद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें