रामनगर। सरस्वती विद्या मंदिर छोई में रविवार को बहुद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक लोगो ने हिस्सा लिया। शिविर में समाज कल्याण, राजस्व, स्वास्थ्य, उद्यान, बाल विकास आदि विभागों के स्टाल के साथ आधार कार्ड बनाने के स्टाल भी लगाया गया था। स्वास्थ्य शिविर में 40 लोगों ने जांच करवाई। जिला जज कुमकुम रानी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होंने बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव धवन ने विधिक प्राधिकरण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। संचालन शासकीय अधिवक्ता ललित तिवारी ने किया। वहां प्रथम अपर जिला जज शंकर राज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नंदन सिह राणा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार, सिविल जज सीनियर डिवीजन गीता चौहान, सिविल जज जूनियर डिवीजन छवि बंसल, सिविल जज सीनियर डिवीजन संदीप कुमार शर्मा, सिविल जज जूनियर डिवीजन नेहा कुुशवाहा, द्वितीय अपर जिला जज अरविंद कुमार, एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सुंदर सिंह तोमर, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, कोतवाल विक्रम राठौर, शासकीय अभिवक्ता दीपक गौड़, राजस्व उपनिरीक्षक आरिफ हुसैन, बीडीओ धनेश्वरी बसनाल आदि थे।