फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता और उपविजेता गोल्फर्स को आज राज्यपाल करेंगे पुरस्कृत 

Sun, 28 May 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोल्फर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल रविवार को शाम तीन बजे राजभवन स्थित बाल रूम में ‘गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2017’ के विजेता गोल्फर्स को पुरस्कृत करेंगे। शनिवार देर शाम गोल्फर्स के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
विज्ञापन


बता दें कि कि राजभवन स्थित गोल्फ मैदान में आयोजित तीन दिवसीय गोल्फ प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को 57 गोल्फर्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीनियर गोल्फर्स 26 मई को ही खेल चुके थे। शनिवार शाम तक टूर्नामेंट में 111 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

खेल के कट ऑफ लिस्ट के आधार पर तीसरे और अंतिम दिन के अंतिम दौर में पहुंचे 40 खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी को स्ट्रोक प्ले के आधार पर बेस्ट गोल्फर विजयी घोषित किया जाएगा। टूर्नामेंट में निष्पक्ष निर्णयों के लिए राजभवन गोल्फ क्लब ने इंटरनेशनल गोल्फ यूनियन द्वारा नियुक्त रेफरी राजेश जयरथ को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


खेल समाप्ति के बाद देर शाम को देश के विभिन्न राज्यों से आए गोल्फर्स के लिए शैले हॉल में सांस्कृृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड के लोक कलाकार नृत्य एवं गायन कला के माध्यम से प्रदेश की लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। सांस्कृतिक संध्या में चांचरी-झमाको, गढ़वाली लोकनृत्य, छपेली कुमाऊंनी नृत्य, छोलिया नृत्य सहित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें