फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरना है ’

Tue, 12 May 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की नवनियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। कांग्रेस को संगठनात्मक मजबूती तथा मिशन-2017 को फतह करने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा समाज के हर वर्ग का सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस की नीतियों व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


श्रीमती आर्या ने बताया कि घर में कांग्रेसी परिवेश में पले-बढ़े होने के कारण बचपन से ही उनमें कांग्रेस के प्रति निष्ठा, प्रेम और आदर भाव था, इसी कारण उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की। उन पर विश्वास जताते हुए वर्ष 2002 में कांग्रेस ने उन्हें नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष की प्रत्याशी के रूप में चुना, क्षेत्र में कांग्रेस के कार्य, जनविश्वास के चलते उन्हें सफलता हासिल हुई।

पांच साल तक बतौर पालिकाध्यक्ष अपने कर्तव्यों के निर्वहन के बाद वह पार्टी की संगठनात्मक मजबूती में जुट गई इसके बाद वर्ष 2012 में पार्टी ने उन्हें नैनीताल विधानसभा सीट से एमएलए प्रत्याशी के रूप में टिकट दिया। चुनाव के लगभग दस दिन पहले टिकट मिलने के बावजूद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हेम चंद्र आर्य को शिकस्त दी थी।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें संबंधित जिम्मेदारी दिए जाए जाने पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, मुख्यमंत्री हरीश रावत, सरोजनी कैनत्यूरा, संजय कपूर, अंबिका सोनी, इंदिरा हृदयेश, यशपाल आर्या तथा सभी मंत्रिमंडलीय सहयोगी व विधायकों का आभार जताया है।
विज्ञापन

फोटो सहित 11एनटीएल 18पी से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें