खेलकूद प्रतियोगिता का रिबन काटकर शुभारंभ करते प्राचार्य। संवाद
रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 47 वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुक्रवार को शुरू हुआ। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो.एमसी पांडेय ने किया। राष्ट्रीय खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ी निशा मेहरा ने मशाल लेकर शांति व सद्भावना का संदेश प्रसारित किया है।
प्रतियोगिता की शुरुआत महिला वर्ग की 800 मीटर की दौड़ से हुई। इसमें प्रिमा आर्या प्रथम, कल्पना द्वितीय व लक्ष्मी जोशी तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में गौरव नेगी प्रथम, मोहम्मद इरशाद द्वितीय व जीवन गोस्वामी तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद महिला वर्ग में आंचल प्रथम, कोमल द्वितीय, पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5000 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में लक्ष्मी जोशी ने प्रथम, मीना ने द्वितीय व पूजा बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में गौरव नेगी ने प्रथम, अंकित गिरी ने द्वितीय व जीवन गोस्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता का समापन विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया जाएगा। इस दौरान डॉ. डी.एन.जोशी, डॉ. शिप्रा पंत, प्रो एसएसमौर्य, डॉ. पुनीता कुशवाहा, डॉ.लवकुश कुमार, डॉ. प्रमोद जोशी, डॉ. सुमन कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद