फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sat, 11 Apr 2015 02:09 AM IST
जितेंद्र पपनै/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खनन माफिया की रामनगर कोर्ट में पैरवी करने पहुंचे वकील भूपेश राय वर्मा द्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पर केस दर्ज कराने की सत्यता को जानने के लिए काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आलम सिंह सिसोदिया, सचिव अखिलेश चौबे रामनगर सिविल कोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें भूपेश राय की कार्रवाई में खामियां मिली।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिसोदिया ने बताया कि रामनगर बार एसोसिएशन के प्रस्तावों की अनदेखी करने वाले वकील के विरुद्ध काशीपुर बार एसोसिएशन सख्त कार्रवाई करेगी। भविष्य में कोई भी वकील या फिर वकील हितों के खिलाफ दरार डालने की कोशिश करेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। श्री सिसोदिया ने बताया कि एसोसिएशन पदाधिकारी रामनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अन्य पर लगे केस हटाने के लिए उनका पूर्ण सहयोग करेंगे। इससे पूर्व रामनगर पहुंचने पर बार एसोसिएशन ने उनका भव्य स्वागत भी किया।

इस दौरान अध्यक्ष बालम सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह डंगवाल, सचिव चंद्रशेखर नैनवाल, सुखदेव सिंह रामगड़िया, रतन सिंह चौहान, संतोष देवरानी, जसविंदर सिंह, भगीरथी बेलवाल, सुरेश चंद्र नैनवाल, केएन कुकरेती, जगदीश चंद्र मासीवाल, जगतपाल सिंह, आनंद बल्लभ बिष्ट, ललित मोहन तिवारी, प्रेम चंद्र नैनवाल, ललित मोहन जोशी, मनोज कुमार अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें