हल्द्वानी। यदि आपने अब तक अपना राशन कार्ड आधार नंबर से लिंक नहीं कराया तो जल्द करवा लें। केंद्र सरकार ने इसके लिए 15 फरवरी तक का समय दिया है। इसके बाद राशनकार्ड धारकों को राशन मिलना बंद हो सकता है।
आधार अपडेट नहीं होने पर केंद्र सरकार ने राशन पर दी जाने वाली राज्य सरकार की सब्सिडी रोक दी है। इस कारण राज्य सरकार ने ऐसी यूनिटों को अपने पोर्टल से हटा दिया था, जिनका आधार कार्ड राशनकार्ड के साथ लिंक नहीं हुआ है। केंद्र सरकार ने आधार अपडेट करने के लिए अब 15 फरवरी तक का समय दिया है। डीएसओ मनोज कुमार ने बताया कि जिले में 59 हजार लोगों का आधार राशन कार्ड से लिंक नहीं हुआ है। हालांकि 14 हजार लोगों का आधार अपडेट कर दिया गया है।