फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर बनने का आखिरी मौका, प्रशासन ने जारी किया रोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अगर आपने वोटर आईडी अभी तक नहीं बनाया है तो 30 नवंबर तक अपने बूथ में जाकर वोटर आईडी बनवा सकते हैं। जिला प्रशासन दो दिन विशेष कैंप भी लगाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि 30 नवंबर 2021 तक बीएलओ बूथों पर बैठेंगे और पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। कहा कि 27, 28 नवंबर को विशेष दिवस रखा गया है। जिसमें नौकरी पेशा लोग भी बूथों पर जाकर बीएलओ से मिल सकते हैं। सभी बूथों पर फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जाएगी, जिसे देखकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपका नाम मतदाता सूची मे है, या नहीं,यदि है तो उसमे कोई गलती तो नहीं है। यदि कोई गलती है तो सुधारने के लिए फार्म 8 भी भर सकते हैं। नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म 6 भी भरा जाएगा।
विज्ञापन

नए वोटर कार्ड के लिए ये कागज लाएं
- एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड या आधार कार्ड या बिजली-पानी के बिल की फोटो कॉपी।
- जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फोटो कॉपी
- वोटर आईडी के लिए उम्र 1 जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की हो जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें