फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से आफत: दो गांव के पास पहाड़ी चटकी, बोल्डर और मलबा गिरने से नैनीताल-काठगोदाम मार्ग बंद

Sun, 30 Aug 2026 09:16 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

दो गांव के समीप पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक चटक गया। देखते ही देखते बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे सड़क पूरी तरह मलबे और पत्थरों से पट गई और यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर भूस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार सुबह दो गांव के समीप अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। अचानक मार्ग बंद होने से कई लोग सड़क पर फंस गए। सूचना मिलने के बाद एनएचएआई की टीम मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दो गांव के समीप पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक चटक गया। देखते ही देखते बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे सड़क पूरी तरह मलबे और पत्थरों से पट गई और यातायात बाधित हो गया। गनीमत रही कि भूस्खलन के दौरान सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


उत्तराखंड: एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसून, देर रात से बारिश जारी, मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी की चेतावनी
विज्ञापन


भूस्खलन के बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। वहीं, सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएचएआई की ओर से जेसीबी और अन्य मशीनें मौके पर भेजकर सड़क से बोल्डर और मलबा हटाने का काम शुरू कराया गया।

एनएचएआई के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि मार्ग से मलबा और बोल्डर हटाने के लिए जेसीबी मौके पर भेज दी गई है। जल्द से जल्द यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें