नैनीताल। जिला प्रशासन की ओर से नैनीताल तहसील के ग्राम बजून में भू-स्खलन की चपेट में आने से तीन ग्रामीण परिवारों के लिए भूमि चयनित की गई है। डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर तीन परिवारों के घरों को खतरा होने पर इन परिवारों को अन्यत्र रखा गया था तथा विस्थापन के निर्देश दिए थे।
शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शैलेंद्र नेगी के नेतृत्व में जिला स्तरीय सत्यापन टीम ने बजून पहुंचकर चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिससे तीनों परिवारों का स्थायी विस्थापन हो सके। स्थलीय निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ ही तीनों प्रभावित परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। एडीएम ने बताया कि शीघ्र ही इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। स्थलीय निरीक्षण के दौरान एसडीएम नवाजिश खलिक, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार, सिंचाई विभाग के डीके सिंह, भूवैज्ञानिक कामिनी सहित राजस्व की टीम, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रभावित परिवार आदि रहे। संवाद